{"_id":"60ca49118ebc3e2d9c475590","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4500337132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में कार की टक्कर से खुटार के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में कार की टक्कर से खुटार के युवक की मौत
विज्ञापन
पुवायां। ओवरटेक करते समय कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी खाई में जा घुसी। कार चालक मौके से भाग निकला है।
खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी 40 वर्षीय सुधीर कुमार अपने बहनोई निगोही के गांव आमडार निवासी पातीराम की बाइक देने जा रहे थे। सुधीर हरिद्वार में काम करते हैं। बाइक देने के बाद उनको हरिद्वार जाना था। पुवायां-खुटार मार्ग पर गोमती नदी के पुल के पास एक कार चालक किसी वाहन को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान कार बाइक से जा टकराई। हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई और कार खाई में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुधीर के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उनके घर खबर की गई तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते पुवायां पहुंचे। सुधीर हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सुधीर की शादी नहीं हुई थी। सुधीर की मौत से मां मैना देवी, भाई जागेश्वर दयाल, रामलड़ैते, बहन अनीता देवी, ईश्वरवती, नन्हीं देवी, माधवी का रो रोकर बुरा हाल है।