फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने फूंकी ट्रैक्टर ट्रॉली

Wed, 09 Jun 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता मामूली रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगा दी।
विज्ञापन

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव उखली निवासी राजेश सिंह मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से अपने बेटे सचिन सिंह (12) के साथ किसी काम से पड़ोस के गांव रमापुर उत्तरी जा रहे थे। गांव रमापुर के निकट कटरा-उखली संपर्क मार्ग पर यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को राजेश सिंह ने ओवरटेक किया। किसी तरह उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से टकरा गई। बाइक सड़क पर गिर गई लेकिन बच्चा ट्रैक्टर के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा होता देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गिर गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed