{"_id":"607b2d1e8ebc3e591d01434d","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly444238036","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साढू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव मैकपुर निवासी संजीव कुमार (25) की थाना मिर्जापुर क्षेत्र के तारा गांव निवासी राखी से करीब आठ महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दो माह सबकुछ ठीक चलने के बाद करीब छह माह से राखी अपने मायके में रह रही थी।
शुक्रवार सुबह संजीव अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था। लेकिन बात नहीं बनी थी। उसके बाद संजीव थाना जलालाबाद निवासी साढू के घर चला गया। कुछ देर रुकने के बाद संजीव साढू कुलदीप को लेकर लखीमपुर के पलिया निवासी फुफेरी सास के घर जाने के लिए निकला था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे थाना मदनापुर क्षेत्र के हैदलपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे संजीव की मौके पर मौत हो गई। जबकि साढू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।