फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

युवक के चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने कार चालक को जेल भेजा

Sat, 05 Oct 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
accident
मीरानपुर कटरा। बृहस्पतिवार को कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया था। इस मामले में युवक के चाचा ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने कार चालक का शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला वंगशान निवासी इमरान (23) पुत्र मोहम्मद उमर की गांव खैरपुर चौराहे पर हेयर कटिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से दुकान जाने के लिए बाइक पर निकला था। साथ में उसका छोटा भाई फरमान भी था। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गांव नगरिया के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही बेकाबू कार के टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को उठाकर अस्पताल ले गए। किंतु रास्ते में इमरान की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद पुलिस ने फर्रूखाबाद के सौरिख निवासी चालक निर्भय सिंह को कार समेत हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने मृतक के चाचा मोहम्मद अहमद की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed