{"_id":"5d8269bb8ebc3e01675610b0","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3767276113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चीनी मिल के इलेक्ट्रॉनिक विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चीनी मिल के इलेक्ट्रॉनिक विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। शाहजहांपुर-बीसलपुर रोड पर मंगलवार रात मधवामई के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार डालमिया चीनी मिल के इलेक्ट्रॉनिक विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक की मौत हो गई। वहीं स्कूटी से जा रहे गांव वरौरा निवासी प्रधान पति रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दोनो को सीएचसी भेजा, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया वही रोहित को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत चिंता जनक बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनो लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
जनपद बिजनौर के थाना स्यौहारा निवासी कामेंद्र सिंह के इकलौते बेटे 35 वर्षीय राहुल डालमिया चीनी मिल में इलेक्ट्रॉॅनिक विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक पद पर तीन वर्षों से कार्यरत हैं। वह पत्नी पूजा और 11 वर्षीय पुत्र आयुष व पांच वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ चीनी मिल कॉलोनी में बने आवास में रह रहे थे। मंगलवार रात राहुल शाहजहांपुर से रात करीब 10 बजे बाइक से अकेले लौट रहे थे। गांव मधवामई के पास बाइक पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, कुछ दूरी पर स्कूटी सवार बरौरा निवासी प्रधान रूचित सिंह पति 40 वर्षीय फौजी रोहित भी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार राहुल व स्कूटी पर सवार रोहित अचेत हो गए। गश्त करती पहुंची यूपी 100 ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राहुल की मौत जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले हो गई। रोहित को बरेली रेफर कर दिया गया। राहुल की मौत की सूचना उनके पास मिले मोबाइल से परिवार वालों तक पहुंची। मृतक राहुल के पिता कामेंद्र सिंह, उसकी बहन नीरजा सिंह, पत्नी पूजा व दोनों पुत्र आयुश, आर्यन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।