{"_id":"60f32d078ebc3e690830373a","slug":"accident-death-shahjahanpur-news-bly4534843184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव कलक्टरगंज में शनिवार सुबह युवक की नहर में औंधे मुंह गिर जाने से मौत हो गई। इस अनहोनी से युवक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कूरेबंडा निवासी राम सिंह का पुत्र अवधेश (30) शाहजहांपुर रोड किनारे कपड़े की सिलाई का काम करता था। सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए जाने को कहकर घर से निकला था। काफी देर हो जाने के बाद भी अवधेश के न लौटने पर चिंतित परिजन करीब आठ बजे उसकी तलाश में निकले। गांव कलक्टरगंज से होकर नहर निकली है। तलाशने के दौरान गांव से करीब आधा किलोमीटर आगे कुछ लोगों की नजर नहर की तरफ गई जहां पानी में किसी को औंधे मुंह पड़ा देखा। पास जाने पर वह अवधेश निकला। सांस चलते देखकर घरवाले अवधेश को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अवधेश के परिवार में पत्नी अनामिका के अलावा दो बेटियां व एक बेटा है। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घरवालों के अनुसार अवधेश को दौरे पड़ते थे। आशंका है कि शौच के दौरान वह पानी में औंधे मुंह गिर गया और देर तक पड़ा रहने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक गंगा में डूबा
रोजा थाना क्षेत्र के मठिया कॉलोनी निवासी सुनील कुमार पिकअप चलाता है। शनिवार सुबह वाहन लेकर फर्रुखाबाद गया था। वापस आते समय साथी हेल्पर के साथ घाट पर नहाने लगा। नहाते समय पैर फिसलने के कारण वह गंगा नदी में बह गया। उसे बहता देखकर साथी ने परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की लेकिन सुनील का कोई पता नहीं चला। शाम तक पुलिस सुनील की तलाश में लगी रही।