{"_id":"6421dc8e429b6a963707e6e4","slug":"academic-calendar-released-for-studies-in-secondary-schools-shahjahanpur-news-c-4-1-109202-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फरवरी 2024 में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार फरवरी 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराईं जाएंगी।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर में नए सत्र की शुरूआत एक अप्रैल से होगी। जुलाई अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट होंगे। अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट, सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन, अक्तूबर के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर तक निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाएगा।
वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर कराए जाएंगे मासिक टेस्ट
- शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, नवंबर के प्रथम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करना होंगेे। इसी माह के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट होंगे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट लिया जाएगा। जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूर्ण करवाना होगा।
विज्ञापन
जनवरी में प्री-बोर्ड और फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं होंगी
जनवरी के द्वितीय सप्ताह में इंटरमीडिएट प्री- बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन व तृतीय सप्ताह में कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाओं का आयोजन होगा। वहीं, कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। जनवरी के चौथे सप्ताह में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। 16 से 31 जनवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी।फरवरी में यूपी बोर्ड परीक्षा होगी।
शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ही माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य कराए जाएंगे। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
- शौकीन सिंह यादव, डीआईओएस