{"_id":"488cb93b006fc2bbbeabe63f569bc67f","slug":"absentee-voting-on-the-personnel-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में अनुपस्थित कार्मिकों पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में अनुपस्थित कार्मिकों पर रिपोर्ट
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 11 Oct 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत पुवायां तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान ड्यूटी से गैर हाजिर रहे 152 अधिकारियों और कर्मचारियों पर आखिरकार प्रशासन की गाज गिर ही गई। सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे के आदेश पर उन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सीडीओ ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव में पुवायां ब्लॉक में 17 रिजर्व कार्मिक, आठ मतदान अधिकारी प्रथम, आठ मतदान अधिकारी द्वितीय और नौ मतदान अधिकारी तृतीय सहित 42 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। इसी तरह बंडा ब्लॉक में 11 रिजर्व, चार मतदान अधिकारी प्रथम, 23 मतदान अधिकारी द्वितीय, 15 मतदान अधिकारी तृतीय सहित 53 कर्मचारी, खुटार ब्लॉक में विभिन्न श्रेणियों के 13 और शेष कर्मचारी सिंधौली ब्लॉक में पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक नहीं पहुंचे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी खरे के अनुसार निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण श्रेणी के कार्य में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी नहीं किए जाने को राजकीय कार्यों के प्रति उनकी कर्तव्य विमुखता और घोर अनुशासनहीनता मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि अगले चरण के चुनाव में जो भी निर्वाचन कार्मिक अपनी ड्यूटी के निर्वहन में लापरवाही प्रदर्शित करेंगे, उन पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।