फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Absence of mobile parties Adverse entry to teachers

सचल दलों के अनुपस्थित  शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Absence of mobile parties Adverse entry to teachers
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एडीएम प्रशासन ने डीआईओएस और बीएसए कार्यालय का किया निरीक्षण 
विज्ञापन

पटल सहायकों को दिए दिशा निर्देश, कार्यालयों में मचा हड़कंप

 डीएम के निर्देश पर बुधवार को एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा ने डीआईओएस और बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीएम को दोनों कार्यालयों में खामियां मिलीं, जिनको दुरूस्त कराने के उन्होंने निर्देश दिए। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए सचल दलों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। 
एडीएम प्रशासन ने सुबह करीब सवा दस बजे डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा की सचल दल और अन्य कर्मचारियों और पुलिस की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर उन्हें पता चला कि डायट प्राचार्य मनोज कुमार मौर्या, शिक्षक जेसिका रोशन, मोहनी, प्रमोद अवस्थी, उमेश चंद्र अग्निहोत्री, अंशु सक्सेना, शशि सुमन, लोकेश कुमार, राजीव अग्रवाल आदि अनुपस्थित हैं, जिस पर एडीएम ने सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण भी उन्होंने किया, जिसमें राजकीय पुस्तकालय प्रभारी राजीव यादव अनुपस्थित मिले। उनका भी वेतन काटने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही एडीएम ने विभिन्न पटलों पर जाकर अभिलेखों का रख-रखाव भी देखा और पटल सहायकों को उपयोगी सुझाव दिए। 
विज्ञापन

इसके बाद वह बीएसए कार्यालय गए, जहां उन्होंने पटल सहायकों से अभिलेखों की जानकारी लेते हुए आवश्यक पंजिकाएं बनाने के निर्देश दिए। 

 
खुली छत पर धूप में हो रही परीक्षा, डीएम से शिकायत
मिर्जापुर क्षेत्र के श्री ब्रजपाल सिंह इंटर कॉलेज हरिहरपुर परीक्षा केंद्र में शामिल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने बुधवार को जनता दर्शन में डीएम से मिलकर परीक्षा केंद्र की अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। छात्राओं और अभिभावकों ने डीएम को बताया कि केंद्र पर परीक्षार्थियों को खुली छत में धूप पर बैठाया जाता है। धूप में परीक्षा देने में सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। केंद्र पर कोई भी मिश्रित सीटिंग प्लान नहीं बनाया गया है। चूंकि बदन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरौली कोठी तथा ब्रजपाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक एक ही है, इसलिए यहां के परीक्षार्थियों को नकल कराने के उद्देश्य से नीचे कमरे में बैठाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी को मामले की जांच कराकर परीक्षा केंद्र को निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि जब विद्यालयों में संसाधनों का अभाव था तो ऐसे कॉलेजों को केंद्र कैसे बना दिया गया, इस संबंध में रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने कहा कि संसाधन विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों से डिबार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed