{"_id":"69a4918ba00d0885db013785","slug":"abir-gulal-and-readymade-clothes-shops-are-buzzing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166941-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अबीर-गुलाल और रेडीमेड कपड़ों की दुकानें गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अबीर-गुलाल और रेडीमेड कपड़ों की दुकानें गुलजार
विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार में कचरी-पापड़ की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर / तिलहर। होली नजदीक आते ही बाजारों में अबीर-गुलाल और रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग उमड़ने लगे हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण खरीदारों से बाजार गुलजार रहे। लोगों ने कपड़ों के साथ ही अबीर गुलाल, पिचकारी आदि की खरीदारी भी की। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।
सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने वाले पहुंचने लगे। बाजार में महिलाओं और युवाओं की संख्या सर्वाधिक रही। गुलाल, रंग, किराना, कॉस्मेटिक और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। बच्चों और युवाओं में रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि महिलाओं ने कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि होली के कारण पिछले कुछ दिनों से बाजार में रौनक बढ़ने के साथ बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
--
कचरी पापड़ की दुकानों पर भी भीड़
बाजार में सबसे ज्यादा नमकीन और कचरी-पापड़ की दुकानों पर भीड़ नजर आई। बाजार में साबूदाना पापड़ 50 रुपये का 250 ग्राम, आलू पापड़ 80 रुपये किलोग्राम, फ्राइम आइटम 30 रुपये के 250 ग्राम बिक रहे हैं। लोग अपनी जरूरत के अनुसार, इनकी खरीदारी कर रहे हैं। आलू पापड़ की मांग अधिक है। इसके साथ नाश्ते के बाद रंगीन सौंफ का पैकेट 25 रुपये, मिश्री का पैकेट 30 रुपये में बिक रहा है।