फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Abiarsi the trainees Was the collective vacation

एबीआरसी ने प्रशिक्षुओं को दिया था सामूहिक अवकाश

Thu, 30 Jul 2015 06:55 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
Abiarsi the trainees Was the collective vacation
तिलहर ब्लाक संसाधन केंद्र पर आठ और 10 जुलाई को सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को सामूहिक अवकाश दिया गया था। इस वजह से बीएसए के निरीक्षण के दौरान वहां पर कोई प्रशिक्षक और कर्मचारी मौजूद नहीं मिला था। यह स्पष्टीकरण तिलहर के खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए राकेश कुमार को दिया है, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान सामूहिक अवकाश बिना डायट प्राचार्य की अनुमति के नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन

तिलहर के खंड शिक्षा अधिकारी ने बचाव में कहा कि आठ जुलाई को क्रियात्मक प्रशिक्षण के दौरान एक बजे सभी प्रशिक्षु शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर चले गए थे। साथ ही 10 एवं 11 जुलाई को प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा सामूहिक अवकाश लिया गया था। इसी वजह से बीएसए को निरीक्षण के दौरान साढ़े आठ बजे कोई मौजूद नहीं मिला था। कहा कि प्रशिक्षक साढ़े नौ बजे बीआरसी पर पहुंचे थे। कहा कि अब विधिवत प्रशिक्षण संचालित हो रहा है। साथ ही भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न किए जाने की बात कही। सामूहिक अवकाश दिए जाने के मामले में प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर सुशील बाबू मिश्रा और अरुण गुप्ता का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान सामूहिक अवकाश बिना डायट प्राचार्य और बीएसए की अनुमति के नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed