फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Abdullaganj substation remained shut for one and a half hours for repair work.

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के लिए डेढ़ घंटे बंद रहा अब्दुल्लागंज उपकेंद्र

Wed, 10 Jun 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Abdullaganj substation remained shut for one and a half hours for repair work.
जैतीपुर में प्रदर्शन करते अगरोली गांव के ग्रामीण। स्रोत: स्वयं - फोटो : मनीष शर्मा
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोकल फॉल्ट ने लोगों काे बेहाल कर दिया। मंगलवार को अब्दुल्लागंज उपकेंद्र मरम्मत कार्य के चलते डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इसके चलते करीब नौ हजार उपभोक्ता परेशान रहे। अन्य जगहों पर भी फॉल्ट आने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन

दोपहर 12:33 बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया गया। करीब दो बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। निगोही रोड उपकेंद्र के बाईबाग फीडर पर ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट कराए जाने के कारण मंगलवार को सुबह दस से 11 बजे तक बिजली बंद रही। शाम छह बजे केरूगंज फीडर की आपूर्ति फेल हो गई।
विज्ञापन

एक घंटे के बाद फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल किया गया। शाम सात बजे 11 केवीए बरतारा फीडर ब्रेक डाउन हो गया। आपूर्ति को सुचारु कराने के लिए टीम ने गश्त शुरू कर दी। इससे पहले सोमवार की रात भी घूरनतलैया मोहल्ले में फेस खराब होने पर भीषण गर्मी में लोगों को जागकर रात काटना पड़ी। कृष्णानगर जेल रोड पर एक फेस बंद होने से करीब 45 मिनट तक लोग बिजली के लिए परेशान रहे। टीम ने पहुंचकर आपूर्ति को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केबल बदलने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में जानकीनगर रोड पर गर्म होकर बिजली की केबल जलने लगी। इसके चलते आसपास के इलाकों की बिजली ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो महिला ने कार्य नहीं करने दिया। काफी देर तक बहस के बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने समझाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल कराया।

--
ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए किया प्रदर्शन
जैतीपुर। क्षेत्र के अगरोली गांव के लोगों ने ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने के लिए गांव में सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया। इस बीच एसडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव में 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है, जो आए दिन खराब हो जाता है। गांव में 40 कनेक्शन हैं। ऐसे में क्षमतावृद्धि की जाए। ज्ञापन पर नरसिंह, टिंकू, सुलेखा देवी, विमला देवी, चंद्रपाल आदि के हस्ताक्षर हैं। इसी तरह बंडिया खुर्द के ग्रामीणों ने एसडीओ को पत्र भेजकर बताया कि नलकूप की लाइन पुरानी होने के चलते दिक्कत आती है। खंभे भी तिरछे हो गए हैं। समस्या का समाधान किया जाए। संवाद

जैतीपुर में प्रदर्शन करते अगरोली गांव के ग्रामीण। स्रोत: स्वयं

जैतीपुर में प्रदर्शन करते अगरोली गांव के ग्रामीण। स्रोत: स्वयं- फोटो : मनीष शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed