फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Abducted Teenager Found in Raura Village; Accused Arrested

Shahjahanpur News: रौरा गांव में मिली अपहृत किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Abducted Teenager Found in Raura Village; Accused Arrested
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। गाजियाबाद के इंद्रापुरम से करीब एक माह पहले बहला फुसलाकर अपहृत की गई किशोरी को वहां की पुलिस ने रविवार को देर रात रौरा गांव के एक घर पर छापा मारकर तलाश कर लिया। साथ ही गाजियाबाद पुलिस ने किशोरी को अपहृत करने के आरोप में गांव के युवक शिवम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में हाजिर करने के बाद पुलिस दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए गाजियाबाद ले गई है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद में नौकरी करने गया रौरा गांव का शिवम किशोरी को लेकर अपने घर चला आया। इस बीच, किशोरी के पिता ने पुत्री की गाजियाबाद के इंद्रानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी रौरा गांव में मौजूदगी पता चली। इस पर गाजियाबाद की पुलिस किशोरी के माता-पिता को साथ लेकर रविवार की शाम यहां पहुंची और थाने की पुलिस से सहयोग मांगा। बाद में गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर रौरा गांव जाकर शिवम के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद मिली किशोरी की उसके माता-पिता ने शिनाख्त की। इस पर पुलिस ने किशोरी के साथ मिले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद के इंद्रानगर थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपी को उसे बहला फुसलाकर अपहृत कर लाने के शक में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed