{"_id":"6054ef888ebc3ecbad66b87c","slug":"a-young-woman-was-killed-by-a-train-shahjahanpur-news-bly4411998122","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक और युवती ने मालगाड़ी के आगे आकर जान दे दी। मालगाड़ी की चपेट में आकर दोनों के शरीर के टुकड़े दूर तक ट्रैक पर बिखर गए। इससे करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। डाउन लाइन पर शाम छह से 6:50 मिनट तक श्रमजीवी एक्सप्रेस खड़ी रही। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बता रही है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के निजामपुर गौटिया स्थित रेलवे लाइन संख्या 1241/32 पर डाउन लाइन पर मालगाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। अचानक एक युवक और युवती मालगाड़ी के सामने आ गए। मालगाड़ी की चपेट में आकर दोनों के चीथड़े उड़ गए। ट्रेन शाम छह बजे जब रोजा स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट ने कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन के इंजन में एक पैर फंसा हुआ था जिसे निकलवाया गया। सूचना सदर बाजार थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के मुताबिक युवती के शव के पास से उसका अंकपत्र मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान रोजा थाना क्षेत्र के गांव शाहगंज की रहने वाली शालिनी (22) के रूप में हुई।
शालिनी निगोही में रहने वाले अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी और कस्बे के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। युवक की शिनाख्त निगोही कस्बे के रहने वाले पवन(24) के रूप में हुई है। वह पुवायां के एक कॉलेज से डी फार्मा का कोर्स कर रहा था। निगोही में दोनों के घर आसपास हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शवों की शिनाख्त कर ली गई है। जांच की जा रही है।