फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young woman climbed atop a mobile tower, adamant about marrying her lover.

Shahjahanpur News: प्रेमी युवक से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती

Mon, 13 Apr 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A young woman climbed atop a mobile tower, adamant about marrying her lover.
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। राजस्थान के प्रेमी युवक से शादी के लिए घरवाले राजी नहीं हुए तो चौक मनोरथपुर गांव की एक युवती सोमवार को दोपहर अपने घर से करीब डेढ़ किमी दूर हरेवा गांव के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को किसी तरह समझा-बुझाकर नीचे उतारा और उसे अपने साथ थाना ले आई।
विज्ञापन

करीब 22 वर्षीय युवती के दो भाई और दो बहनें हैं। उसके एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। युवती नगर के एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। सोशल मीडिया पर युवती का राजस्थान के युवक से संपर्क होने पर उससे प्रेम हो गया। बात शादी तक जा पहुंची, लेकिन युवती के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुुए।
विज्ञापन

इसे लेकर घरवालों से युवती की कई बार कहासुनी भी हुई। परिजनों पर शादी कराने का दबाव बनाने के लिए युवती सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने उसके घरवालों को इत्तला दी। परिजनों के समझाने पर भी जब वह नीचे नही उतरी, तो पुलिस को बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि युवती टावर से नीचे उतर आई है। उससे और उसके घरवालों को थानेे बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
निकाह के दौरान दुल्हन के भाई को पीटा, कुर्सियां तोड़ीं


भावलखेड़ा। बाडीगांंव में शनिवार को अलीहसन की बेटी के निकाह समारोह में पुराने विवाद में छह-सात युवकों ने दुल्हन के भाई इंतजार को पीटा और वहां रखीं कुर्सियां तोड़ डालीं। मारपीट से बरातियों में अफरा-तफरी से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया।




इस मामले में इंतजार ने गांव के ही मोहम्मद कैफ, रेहान, अदनान, अय्याज, अब्दुल कलाम समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि निकाह के दौरान वहां खड़े आरोपी फब्ती कसने लगे। उनसे जाने के लिए कहा तो वे सभी उन पर हमलावर हो गए और तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। कार्यवाहक थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि मामले में पांच नामजद आरोपियों समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed