फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man who went to collect fodder for animals was struck by lightning and died

Shahjahanpur News: जानवरों के लिए चारा लेने गए युवक पर गिरी बिजली, मौत

Tue, 09 Sep 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to collect fodder for animals was struck by lightning and died
सोमवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी। खेत से जानवरों के लिए चारा लेने गए युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। करीब तीन-चार घंटे तक शव खेत पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

गांव साहबगंज निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका भाई 35 वर्षीय सोमवीर रविवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे खेत में खड़ी धान की फसल को देखने और जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गया था। इस बीच तेज बारिश होने लगी तो सोमवीर भागकर खेत में खड़े शीशम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान गिरी बिजली से भाई की मौत हो गई। जब देर शाम तक भाई घर नहीं आया तब परिजनों को उसकी चिंता हुई। गांव वालों से भाई के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसकी जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में खेत पर गए तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का शव शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। राजकुमार ने बताया कि थोड़ी-बहुत खेती है। भाई खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सुनीता, बेटी चांदनी, नन्हीं, उजाला, शीबू का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पाेस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed