{"_id":"66927290fa1f19fe6e0e0cd2","slug":"a-young-man-who-came-for-a-wedding-procession-died-after-drowning-in-a-pond-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122728-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोस्तों से विवाद के बाद में तालाब में कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोस्तों से विवाद के बाद में तालाब में कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलान के गांव मुगर्रा गांव निवासी पंकज श्रीवास्तव (23) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ बरात में शामिल होने आया था। बताते हैं कि दोस्तों से विवाद होने के बाद उसने तालाब में कूदकर जान दे दी।
क्षेत्र के गांव सिंगहा यूसुफपुर गांव के मजरा लालानगला में शुक्रवार को सर्वेश श्रीवास्तव के घर बरात आई थी। समारोह में शामिल होने के लिए पंकज अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से आया था। रात करीब दस बजे तीनों दोस्तों में विवाद हो गया।
पंकज के दोस्त उसे छोड़कर चले गए। इससे नाराज होकर पंकज ने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह पांच बहनों में इकलौता भाई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।