फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man was seriously injured in a head-on collision between two motorcycles.

Shahjahanpur News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

Fri, 19 Dec 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A young man was seriously injured in a head-on collision between two motorcycles.
तिलहर। राजनपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव दिया खेड़ा निवासी फूलचंद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह राजनपुर मार्ग पर अपने गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। घायल फूलचंद्र को सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरा युवक अपनी बाइक लेकर भाग गया। वहीं दो सप्ताह पहले बाइक में कार की टक्कर लगने से पत्नी समेत घायल हो गए मोहल्ला बहादुरगंज निवासी राहुल राठौर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

---
बाइक की टक्कर लगने से किशोर घायल

पुवायां। गांव बड़ागांव निवासी राजीव कुमार उर्फ लालू का पुत्र आठ वर्षीय कन्हैया गांव में ही पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक बाइक की टक्कर लग जाने से कन्हैया घायल हो गया। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल कन्हैया को निजी वाहन से सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बड़ागांव चौकी पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed