फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man from Khudaganj, who was injured in a motorcycle collision, has died.

Shahjahanpur News: बाइकों की टक्कर में घायल खुदागंज के युवक की मौत

Wed, 04 Feb 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young man from Khudaganj, who was injured in a motorcycle collision, has died.
पुवायां (शाहजहांपुर)। दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल खुदागंज के गांव मोतिया माली निवासी उर्वेश सिंह की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, टक्कर के दौरान उर्वेश का हेलमेट सड़क पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव पड़सर निवासी अजयपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद उर्वेश सिंह (38) तीन फरवरी को दिन में एक बजे बाइक से पुवायां से खुटार की ओर जा रहे थे। गांव इनायतपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक के चालक ने दामाद की बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में उर्वेश सिंह गंभीर घायल हो गए। उर्वेश को 108 सेवा की एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। बाद में उर्वेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चार फरवरी को सुबह उर्वेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साले मोनू के अनुसार, जोरदार टक्कर लगने पर हेलमेट निकलकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते सड़क पर गिरने से सिर पर गंभीर चोट आई। अजयपाल सिंह ने पुवायां थाने आकर तहरीर दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। गोला-खुटार मार्ग पर बुधवार को आमने-सामने हुई कार और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार अंतर्गत गांव सिंहपुर निवासी राहुल वर्मा (24), विवेक (32) और नीतू (28) बाइक से जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विवेक उछलकर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक चालक राहुल वर्मा और नीतू हेलमेट पहने होने के बावजूद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएचसी गोला भेजा गया।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। अगला टायर फट गया और बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस फरार कार सवारों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
--
बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव छीतेपुर निवासी 61 वर्षीय हरजिंदर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन के अनुसार, तीन महीने पहले धान की ट्रॉली लेकर वह रोजा मंडी में आए थे। मंडी में ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार बरेली से चल रहा था। मंगलवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर जाए, जहां उनकी मौत हो गई। संवाद
--
वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुवायां। गांव बिल्सा निवासी राजकुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 जनवरी को उनके पिता शिवकुमार (48) साइकिल से गांव गंगसरा से घर आ रहे थे। गांव इनायतपुर के पास उनके पिता साइकिल खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इस बीच एक चार पहिया वाहन चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल पिता को पुवायां सीएचसी ले जाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
कोहरे के दौरान अनियंत्रित टैंकर हाईवे के किनारे खाई में उतरा, हादसा टला



तिलहर। शाहजहांपुर से सिकंदराबाद जा रहा खाली टैंकर बुधवार को सुबह घने कोहरे के दौरान लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सरयू पुलिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया। गनीमत रही कि टैंकर खाई में जाकर सीधा रुक जाने से उसका चालक सुरक्षित रहा और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

टैंकर चालक गुरप्रीत ने बताया कि सुबह घना कोहरा होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टैंकर अचानक दूसरी दिशा में मुड़कर हाईवे से नीचे खाई में चला गया। चालक ने सूझबूझ से समय रहते ब्रेक लगा दिए। इससे टैंकर खाई में पलटने से बच गया। टैंकर खाई में जाते ही कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। फिलहाल, टैंकर को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed