फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man from another community abducted a teenage girl; a report has been filed.

Shahjahanpur News: दूसरे समुदाय के युवक ने किया किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A young man from another community abducted a teenage girl; a report has been filed.
सेहरामऊ दक्षिणी। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसका अपहरण कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र तकरीबन 17 साल है। 19 जनवरी की सुबह रोजा थाना क्षेत्र के पड़रा सिकंदरपुर गांव निवासी उस्मान शाह बेटी का अपहरण कर कहीं ले गया। बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उस युवक के गांव गए। वहां पता चला कि उस्मान शाह अमित के नाम से आईडी चला रहा है। वह भोली-भाली लड़कियों को फंसाकर अपने साथ ले जाकर बेच देता है। धर्मांतरण कराता है।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद से डर लग रहा है कि कहीं वह बेटी को बेच न दे। वहीं, इस घटना से ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों ने किशोरी की तलाश करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed