फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died under suspicious circumstances in Mohalla Haddaf.

Shahjahanpur News: मोहल्ला हद्दफ में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 04 Jan 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in Mohalla Haddaf.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते मृतक टिंकू के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी 35 वर्षीय टिंकू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हद्दफ क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। उसका शव कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

जयपाल ने बताया कि बेटा टिंकू शाहजहांपुर के एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था। बरातों में भी खाना बनाने के लिए जाता था। टिंकू करीब 15 दिन पहले घर आया और थोड़ी देर रुकने के बाद वापस चला गया। इसके बाद बेटे से मुलाकात नहीं हुई। शुक्रवार रात थाना सदर बाजार पुलिस ने फोन कर बेटे की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन

बेटे के नाक से खून निकल रहा था। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतक की मां लक्ष्मी ने बताया कि टिंकू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका विवाह नहीं हुआ था। टिंकू के शव को देख उसकी मां लक्ष्मी, पिता जयपाल, बहन राधा बिलख पड़ीं। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मचान पर मिला शव
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के नराह गांव निवासी 45 वर्षीय नेत्रपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की रात उसका शव खेत के मचान पर पड़ा मिला।
जैतीपुर के शाही गांव निवासी धनपाल ने बताया कि भाई नेत्रपाल मदनापुर स्थित ससुराल में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। मानसूनी सीजन को छोड़कर शेष महीने राजस्थान व पंजाब मजदूरी करने चले जाते थे। वह 15 दिन पूर्व ही घर आए थे। इसके बाद मदनापुर के बिरिया फतेहपुर गांव स्थित बहन शांति के घर चले गए। बहन के घर से बुधुवाना जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए।

शुक्रवार की रात एक ग्रामीण के खेत में स्थित मचान पर नेत्रपाल का शव पड़ा मिला। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। धनपाल ने बताया कि भाई बीमार रहते थे और शराब भी पीते थे। नेत्रपाल के शव को देख उनकी पत्नी मीरा व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते मृतक टिंकू के परिजन। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते मृतक टिंकू के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed