{"_id":"683891af114a485545094f0e","slug":"a-young-man-died-and-two-people-were-injured-in-a-bike-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-144872-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइकें टकराने से युवक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइकें टकराने से युवक की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। बंडा के खंड़पार गांव में बुधवार की शाम दो बाइक टकराने से गांव चिलौटा निवासी सोनू (28) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेहनत-मजदूरी करने वाला सोनू बुधवार की शाम सब्जी लेने के लिए बंडा बाजार गए थे। वापसी में खंडपार गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। सोनू की मौत से उनकी पत्नी पूजा देवी बिलख पड़ी। उनके तीन बेटे हैं। छोटे बेटे की उम्र अभी तीन माह है। उसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से ऑटो में सवार ग्रामीण युवक की मौत
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग पर बुधवार देर रात बोलेरो से टकराकर ऑटो में सवार खुदागंज क्षेत्र के गांव म्यूना निवासी कुंवर पाल (40 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
परिजनों के अनुसार, कुंवर पाल हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बीती रात ढाई बजे हरियाणा से वह यहां लौटे और ऑटो से खुदागंज जा रहे थे। कसरक रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास ऑटो रिक्शा और कार में टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर चोटें आने से कुंवर पाल की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद कार लेकर उसका चालक भाग गया। क्षतिग्रस्त ऑटो को मौके पर छोड़कर उसका चालक भी चला गया। कुंवर पाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घटना स्थल से क्षतिग्रस्त ऑटो कब्जे में लेकर दोनों वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। संवाद