फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died after being hit by a train

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

Tue, 16 Sep 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव बलेली और मधवामई के बीच रेलवे लाइन पर सोमवार दोपहर हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त थाना सदर बाजार की शाहबाजनगर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी 27 वर्षीय नीरज के रूप में हुई। उसके भाई रजनीश व अखिलेश ने शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि नीरज सोमवार सुबह नौ बजे ट्रेन से कबीरपुर निवासी अपने मामा रामसेवक के घर जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद जब नीरज को कॉल की तो उसका फोन बंद जा रहा था। शाम को नीरज की तलाश करने निकले तो स्टेशन पर हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद जाकर देखा तो शव नीरज का निकला। नीरज पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed