{"_id":"6737b0ebc4bb9710590419e4","slug":"a-worker-coming-to-the-sugar-mill-died-after-being-hit-by-a-car-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131299-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की चपेट में आकर चीनी मिल आ रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की चपेट में आकर चीनी मिल आ रहे मजदूर की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना पिहानी के भहरवा गांव निवासी फूलचंद्र के 31 वर्षीय पुत्र सुधीर की बाइक को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधीर की बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
लखीमपुर खीरी की अजबापुर चीनी मिल में मजदूरी करने वाला सुधीर बृहस्पतिवार की शाम को घर से चीनी मिल आ रहा था। उसे कुछ रुपये चीनी मिल से लेना था। फैक्टरी से कुछ पहले ही तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया।
जोरदार टक्कर लगने से वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह अपने पीछे पत्नी वंदना व तीन बच्चों को छोड़ गया है। संवाद