{"_id":"6643f0d044858db5f709bac4","slug":"a-womans-purse-was-stolen-by-a-stranger-from-akal-takht-express-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118573-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अकालतख्त एक्सप्रेस से उचक्के ने उड़ाया महिला का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अकालतख्त एक्सप्रेस से उचक्के ने उड़ाया महिला का पर्स
Wed, 15 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 15 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अकालतख्त एक्सप्रेस में सफर करते समय महिला के पर्स से 31 हजार रुपये उचक्के ने उड़ा दिए। चोरी की जानकारी होने पर यात्री ने लुधियाना में मुकदमा दर्ज कराया। इसे 50 दिन बाद विवेचना के लिए शाहजहांपुर जीआरपी थाने में ट्रांसफर किया गया है।
पंजाब के चमकोर साहब की पोस्ट बेला के गांव मुजाफत निवासी मनजिंदर सिंह अकाल तख्त एक्सप्रेस से पटना साहिब स्टेशन से सरहिंद जंक्शन तक यात्रा कर रहे थे। वह कोच संख्या एस-3 व उनकी मां व परिवार के अन्य सदस्य ए-वन कोच में थे। 25 मार्च को उनकी मां के पर्स से किसी ने 31 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना शाहजहांपुर स्टेशन की बताई गई है। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने के साथ बरेली स्टेशन पर मुकदमा लिखाने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर ट्रेन के लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा जीआरपी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रेहान अहमद ने बताया कि मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।