{"_id":"68700a4190ffb0600b09a1d4","slug":"a-woman-jumped-into-the-garra-river-leaving-her-child-on-the-bridge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-147791-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुल पर बच्ची को रखकर गर्रा नदी में कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुल पर बच्ची को रखकर गर्रा नदी में कूदी महिला
विज्ञापन
तिलहर। पति से विवाद के बाद नाराज महिला गर्रा नदी के पुल पर पहुंची और आठ माह की बच्ची को लिटाकर नीचे कूद गई। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।
तिलहर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव निवासी जगदीश कुमार का बृहस्पतिवार सुबह पत्नी तारावती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के कुछ देर बाद नाराज तारावती अपनी आठ महीने की बेटी को लेकर घर से निकल आई। ससुराल के अन्य लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।
तारावती निगोही रोड पर गर्रा नदी पुल पर आई और उसने पुल पर अपनी बच्ची को लिटा दिया। इसके बाद पुल से छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को छलांग लगाते हुए देख लिया। लोगों ने महिला को बाहर निकाला और एंबुलेंस से बेहोशी की हालत में तारावती को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी ससुराल में सूचना दी। इसके बाद ससुराल के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार तारावती ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।