फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman gave birth to a child in a flood shelter, named him Bahadur

Shahjahanpur News: बाढ़ शरणालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा बहादुर

Tue, 09 Sep 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A woman gave birth to a child in a flood shelter, named him Bahadur
मोहल्ला सुभाषनगर ​स्थित प्राथमिक विद्यालय में बानाए गए बाढ़ राहत ​शिविर में महिला ने बच्चे को द - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। घर में पानी घुस जाने के बाद प्रशासन की ओर से बनाए गए शरणालय में महिला ने प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म दिया। एडीएम ने बच्चे का नाम बहादुर रखा है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के रहने वाले संजीव मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में पानी भरने के बाद संजीव अपनी गर्भवती पत्नी गीता और एक बेटे और बेटी के साथ कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में बने शरणालय में रहने लगे थे। रविवार को गीता को प्रसव पीड़ा हुई। कैंप में मौजूद अन्य महिलाओं ने गीता को प्रसव कराया। उसने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

सूचना पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जच्चा-बच्चा की जांच की। दोनों स्वस्थ मिले। जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार आश्रय स्थल पहुंचे और मां-बेटे का हालचाल लिया। उन्होंने नवजात के लिए बेबी किट, मिठाई, फल, वस्त्र और जरूरी सामान उपलब्ध कराया। एडीएम ने बच्चे का नाम बहादुर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में भी जिंदगी ने नई उम्मीद दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी अन्य मदद की आवश्यकता होगी तो प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। इस मौके पर तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, नायब तहसीलदार निशि सिंह, पार्षद विनय सक्सेना, लेखपाल विवेक त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मोहल्ला सुभाषनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बानाए गए बाढ़ राहत शिविर में महिला ने बच्चे को द

मोहल्ला सुभाषनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बानाए गए बाढ़ राहत शिविर में महिला ने बच्चे को द- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed