फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman died under suspicious circumstances... her husband and son have fled.

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत...पति और बेटे भागे

Sat, 17 Jan 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A woman died under suspicious circumstances... her husband and son have fled.
महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच करतीं सीओ तिलहर ज्योति यादव। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। जोधपुर नवदिया गांव में शुक्रवार की शाम भैंस निकालने के विवाद में माया देवी (50) का पति महाराज सिंह और बेटे हरिसुमिरन से विवाद हो गया। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका पति और दोनों बेटे मौके से भाग गए। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची सीओ तिलहर ज्योति यादव ने उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की है।
विज्ञापन



महाराज सिंह और उसकी पत्नी माया देवी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों गांव में ही 100 मीटर की दूरी पर स्थित अलग-अलग मकान में रहते थे। महाराज सिंह बड़े बेटे हरिसुमिरन के साथ रहता था। माया देवी छोटे अविवाहित बेटे अतुल के साथ रहतीं थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे भैंस निकालने को लेकर महाराज सिंह और हरिसुमिनरन का माया देवी से विवाद हो गया। उनमें मारपीट होने लगी। इस बीच माया देवी की पति के मकान के दरवाजे के पास मौत हो गई। महाराज सिंह व हरिसुमिरन भाग गए। दूसरा बेटा भी कहीं चला गया। इसके बाद महिला की मौत की खबर पर सीओ तिलहर ज्योति यादव थाना प्रभारी जुगलकिशोर पाल व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बड़े बेटे की पत्नी मिली। पुलिस ने काफी पूछताछ की, लेकिन उसने चुप्पी साध ली। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों ने भैंस बांधने और एक दीवार गिराने को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने की बात भी बताई।
इस बीच पहुंचे फोरेंसिक टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। लैब भेजने के लिए नमूने लिए। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि महिला का पति और दोनों बेटे भागे हुए हैं। पता चला है कि दंपती में झगड़ा हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



--
पत्नी ने पति पर कराई थी मारपीट की रिपोर्ट

माया देवी ने करीब छह माह पूर्व अपने पति के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। माया देवी का बड़ा बेटा हरिसुमिरन चार वर्ष पूर्व विवाह के बाद से अपने पिता के साथ रहता था। अविवाहित छोटा बेटा अतुल अपनी मां माया देवी के साथ रहता था।




--
महिला के शरीर पर कई स्थानों पर मिलीं चोटें



पुलिस के अनुसार, मायादेवी के सिर व नाक से खून बह रहा था। साथ ही उनकी आंख के पास भी चोटें हैं। हाथ-पैर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के दौरान महिला को चोट लगी है। सिर की चोट से महिला की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed