{"_id":"661af6f9dfdd4a58700d8166","slug":"a-way-was-found-by-breaking-the-boundary-wall-creating-ruckus-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-116762-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चहारदीवारी तोड़कर निकाला रास्ता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चहारदीवारी तोड़कर निकाला रास्ता, हंगामा
Sun, 14 Apr 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
आवास एवं विकास परिषद बरेली मोड़ के डंपिंग ग्राउंड की तोड़ी गई बाउंड्री। संवाद
शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ के सेक्टर पांच में स्थित डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी कुछ लोगों ने रास्ता निकालने के लिए तोड़ दी। इस पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
बता दें कि यहां पर एक न्यू कॉलोनी बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर जाने के लिए इस कॉलोनी के लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस पर कुछ लोगों ने शनिवार शाम दीवार तोड़ दी। इसको लेकर सेक्टर पांच के लोगों ने विरोध जताया तो उनमें विवाद हो गया। सूचना पर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कराई और विवाद कर रहे लोगों के नाम भी नोट किए।
वहीं, आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता पंकज कुमार की ओर से भी कॉलोनी की चहारदीवारी तोड़ने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। आवास एवं विकास परिषद बरेली मंडल के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। टूटी चहारदीवारी का पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा।