{"_id":"67fc14b229064fdba60c0c50","slug":"a-villager-died-after-falling-from-the-roof-during-a-storm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-141590-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आंधी के दौरान छत से गिरे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आंधी के दौरान छत से गिरे ग्रामीण की मौत
Mon, 14 Apr 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कलान। ग्राम हरेली नेकपुर निवासी हरिनंदन (45) की शनिवार रात आंधी के दौरान दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि हरिनंदन दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। वह होली पर गांव आए थे। गेहूं कटाई के बाद दिल्ली जाने की योजना थी। शनिवार रात गर्मी के चलते दूसरी मंजिल पर जाकर सो गए। रात करीब 8:30 बजे बारिश के साथ तेज हवा चली। हरिनंदन छत से उतर रहे थे कि तभी हवा के झोंके से उनके कदम लड़खड़ा गए और वह खुद को संभाल नहीं सके। इस बीच अचानक वह छत से नीचे गिर गए। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हरिनंदन को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस आने में देरी होने पर परिजन हरिनंदन को निजी वाहन से लेकर चल दिए। कोलाघाट के पास पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सोमवार को बेटी के लिए रिश्ता देखने जाना था
- हरिनंदन की मौत से उसकी पत्नी मैना देवी, बेटी रूबी, मधु, बेटे अभिषेक व अभय सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने बताया कि हरिनंदन बेटी रूबी के लिए दिल्ली से रिश्ता देखने के लिए आए हुए थे। सोमवार को उन्हें रिश्ता देखने के लिए जाना था।