फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A vehicle crushed a drum placed on a pothole on the Ramganga bridge, and the girders came crashing down.

Shahjahanpur News: रामगंगा पुल के गड्ढे पर रखा ड्रम वाहन ने कुचला, ऊपर आ गए गर्डर

Sun, 23 Nov 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A vehicle crushed a drum placed on a pothole on the Ramganga bridge, and the girders came crashing down.
अल्हागंज में रामगंगा नदी पर बने पुल पर गड्ढे में धंसा ड्रम। संवाद - फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कु​र्सियां।
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। रामगंगा पुल पर हादसे के बाद सुरक्षा के लिए पुलिस ने गड्ढे पर ड्रम रखवाया था, लेकिन देर रात किसी भारी वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे ड्रम गड्ढे में ही धंस गया और गड्ढे के गर्डर ऊपर उठ गए। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ एक ट्रक नदी में गिर गया था। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन ट्रक को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। गोताखोरों का कहना है कि ट्रक के टायर और चेचिस गहराई में धंसे होने के कारण ट्रक में हुक नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से निकासी के सारे प्रयास बार-बार असफल हो रहे हैं। ट्रक मालिक संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि आसपास कहीं ऑक्सीजन से लैस गोताखोर उपलब्ध नहीं हैं। ये सिर्फ प्रशासनिक अनुमति पर ही मिल सकते हैं जिसके प्रयास किए जा रहे हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों को पुल की मरम्मत के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed