फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A tiger killed three cows and a buffalo near the Fattepur beat.

Shahjahanpur News: फत्तेपुर बीट के पास बाघ ने तीन गाय और एक भैंस की जान ली

Wed, 10 Jun 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A tiger killed three cows and a buffalo near the Fattepur beat.
खुटार। मोहल्ला रायटोला निवासी संतराम की तीन गाय और एक भैंस को बाघ ने मार डाला। बाघ होने की जानकारी से जंगल के पास के खेतस्वामी और श्रमिक दहशत में हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रायटोला निवासी संतराम पशु चराने खुटार रेंज के फत्तेपुर वन क्षेत्र में गए थे। शाम के समय जंगल में पशु खो जाने पर वह जंगल के बाहर आकर पशुओं का इंतजार करने लगे। अन्य पशुपालकों ने पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर शोर शराबा किया। ऐसे में कई पशुपालक एकत्र होकर आगे गए तो वहां संतराम की तीन गाय और एक भैंस मरी पड़ी मिलीं। शोर शराबा होने पर बाघ जंगल के अंदर चला गया।
विज्ञापन

जंगल के किनारे चार पशुओं को एक साथ मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद श्रमिक फसलाें की रखवाली करने से कतरा रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि अब तक वन्यजीव मक्के के खेतों में छिपे रहते थे, लेकिन मक्का की कटाई होने और गन्ना छोटा होने से वन्यजीव खाली पड़े खेतों में घूम रहे हैं, इससे उनको जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के फसल की रखवाली से मना करने से किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि रखवाली न होने पर छुट्टा पशु फसल चर जाएंगे। वन विभाग को जंगल के किनारे तारों की फेंसिंग लगवानी चाहिए, जिससे वन्यजीव जंगल से बाहर न आ सकें। वन दरोगा रोहित पांडे ने बताया कि वन्यजीव के हमले में जंगव के अंदर दो गाय और एक भैंस मारी गई हैं।
-----------------
जंगल में पशु ले जाना मना है। जंगल के अंदर वन्यजीव के हमले में पशुओं के मारे जाने का मामला संज्ञान में आया है। जानकारी कराई जा रही है।



-दिनेश बडोला, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed