{"_id":"6807ebbb9028cbf6570f699c","slug":"a-tiger-attacked-a-farmer-working-in-the-field-and-hit-him-with-its-paw-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-142220-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ का हमला, पंजा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ का हमला, पंजा मारा
Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल खुटार के गांव चांदपुर के छोटेलाल। संवाद
खुटार। खेत में कंटीले तार लगाने के लिए लकड़ी के खंभे लगा रहे किसान पर बाघ ने हमला कर पंजा मार दिया। सीएचसी पर उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया है।
गांव चांदपुर निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल मंगलवार को पास के गांव पहाड़पुर बिलहारा में अपने खेत में कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए लकड़ी के टेबा लगा रहे थे। दिन में लगभग साढ़े 11 बजे अचानक गेहूं के खेत से निकले बाघ ने छोटेलाल पर हमला कर दिया। छोटेलाल के दोनों कंधों और पीठ पर बाघ का पंजा लगने से वह घायल हो गए।
बाघ के हमला करने पर छोटेलाल ने कुल्हाड़ी को चारों ओर घुमाना शुरू कर दिया और शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और श्रमिक लाठी, डंडे लेकर मौके पर आए और शोर मचाकर लाठी पटक कर बाघ को खदेड़ा। सूचना पाकर परिजन भी खेत पर पहुंचे और छोटेलाल को निजी डॉक्टर के यहां ले गए। बाद में घायल को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इलाज के बाद छोटेलाल को घर भेज दिया गया है।
गांव के लोगों ने बाघ के हमले की सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पर वन दरोगा शिवभगवान वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वन दरोगा ने छोटेलाल से भी घटना की जानकारी ली है। खेत से पगमार्क भी ट्रेस किए गए हैं। छोटेलाल पर बाघ के हमले से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
मंगलवार को हमले के बाद आसपास के किसान और श्रमिक खेतों पर काम करने नहीं गए। किसानों का कहना है कि बाघ पास के ही खेतों में छिपा हुआ है और किसी पर भी हमला कर सकता है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मियों को भेजकर जांच कराई गई है। वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है।
बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा। गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और खेत पर समूह में काम करने को जागरूक किया गया है।