फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A thunderstorm had shaken the power network, lines Tutin

आंधी-पानी ने झकझोर डाला बिजली नेटवर्क, लाइनें टूटीं

Sat, 13 Jun 2015 08:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 13 Jun 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
A thunderstorm had shaken the power network, lines Tutin
शनिवार को सुबह बूंदाबांदी के दौरान आंधी चलने से बिजली की ओवरहेड लाइनों पर शामत आ गई। हवा के तेज अंधड़ों ने बिजली नेटवर्क को इस तरह झकझोरा कि कई लाइनें टूट गईं। कैंट एरिया में एमईएस के पास पेड़ की डाल टूटकर गिरने से पैना-गोविंदगंज के बीच 33 केवी लाइन के तार धराशायी हो गए। बहादुरगंज और हथौड़ा स्थित सब स्टेशनों से निकलीं 11 केवी लाइनें भी ब्रेक डाउन के शिकंजे में आ गईं। लाइनों को ठीक करके बिजली सप्लाई चालू करने में करीब तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के करीब मौसम के करवट बदलने से बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान कैंट एरिया में मऊ गांव के पास एमईएस के कैंपस में लगे पेड़ की डाल टूटकर नीचे से गुजरी गोविंदगंज की 33 केवी लाइन पर गिर गई। डाल के बोझ से हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे आ गिरे। गनीमत यह रही कि उस दौरान उधर से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना करंट से जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन

इसी दौरान बहादुरगंज और हथौड़ा के सब स्टेशनों से निकलीं मशीनरी मार्केट और लोधीपुर हयातपुरा फीडर की 11 केवी लाइनों के तार तेज हवा के झोंकों से आपस में उलझकर स्पार्किंग के साथ टूट गए। बिजलीपुरा और मामुड़ी की 11 केवी लाइनों के ढीले तार आपस में टकराने से शार्ट सर्किट से ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई। नेटवर्क की खराबियां पता लगते ही एसडीओ इंद्रराज यादव ने सभी बिजली उपकेंद्रों के लाइन स्टाफ को पेट्रोलिंग में जुटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगंज और गोविंदगंज पॉवर सब स्टेशनों के प्रभारी जेई शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि लाइनों में हुए ब्रेकडाउन को सुधारने में बूंदाबांदी ने थोड़ी बाधा डाली। इस वजह से लाइनें फिर से चालू करने में करीब तीन घंटे लग गए। इस बीच, गोविंदगंज, उस्मान बाग, बाड़ूजई फस्र्ट आंशिक, ऑफीसर्स कालोनी, डीएम कंपाउंड कालोनी, सिविललाइंस साउथ, बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, लोधीपुर, हयातपुरा, गन्ना शोध परिषद की आवासीय कालोनी आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रही।


तीन दिन बाद भी नहीं बदला खंभा
शाहजहांपुर। वार्ड संख्या एक, दिलाजाक कैंट में खंभा टूटने से बिजली सप्लाई ठप है। लोगों का कहना है कि इसकी सूचना छावनी परिषद और बिजली विभाग को दी जा चुकी है लेकिन तीन दिन बाद भी खंभा नहीं बदला गया है। छावनी परिषद के सदस्य निशांत यादव ने चेतावनी दी है कि यदि कल तक खंभा नहीं बदला गया तो पुवायां रोड पर जाम लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed