फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A student who went to coaching died in an accident on the highway

Shahjahanpur News: कोचिंग जा रहे छात्र की हादसे में मौत

Mon, 18 Aug 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A student who went to coaching died in an accident on the highway
अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव निवासी शिक्षक विक्रम सिंह यादव के 17 वर्षीय बेटे अनुभव की शनिवार रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन


सिंधौली के बेनीपुर गांव के मूल निवासी विक्रम सिंह यादव कई साल से चिनौर गांव में रह रहे हैं। वह पुवायां ब्लॉक के पहाड़पुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी कमलेश कुमारी मोहम्मदी रोड पर स्थित एक स्कूल में शिक्षामित्र हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा अनुभव कर्नल एकेडमी में इंटरमीडियट में पढ़ता था।
विज्ञापन


रोजाना घंटाघर स्थित कोचिंग में पढ़ने जाता था और सात बजे तक घर लौट आता था। शनिवार रात आठ बजे तक अनुभव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता ने बेटे को फोन किया। मोबाइल पर कॉल जाती रही, पर फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर के बाद पुलिस से पता चला कि अनुभव की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। उसका एक दोस्त भी घायल है। परिजनों ने बताया कि अनुभव कोचिंग गया था। दोस्तों के साथ हाईवे पर कैसे पहुंचा। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। डर की वजह से दोस्तों ने सूचना तक नहीं दी।

--

चौपहिया वाहन की टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक की जान गई

शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जमुका गांव के पास शनिवार रात चौपहिया वाहन से ई-रिक्शे में टक्कर लग गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक अहमदनगर गांव निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद नसीम की मौत हो गई। उनका भाई उछलकर दूर गिरने से घायल हो गया।

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद फरीद ने बताया कि छोटा भाई मोहम्मद नसीम ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार रात भाई के साथ ई-रिक्शा से घर के लिए लौट रहे थे। जमुका गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से किसी वाहन से ई-रिक्शे में टक्कर लग गई। वह ई-रिक्शा से उछलकर बाहर काफी दूर जाकर गिरा।

हादसे में नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सांसें चलती देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने परीक्षण के बाद मोहम्मद नसीम को मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को देख परिजन बिलख पड़े।

--

हादसे में बाइक सवार ने दम तोड़ा, कार घसीटते हुई नहर में गिरी

कुर्रियाकलां। शाहजहांपुर-हरदोई बॉर्डर पर थाना पचदेवरा के धर्मपुर गांव की नहर पुलिया के पास रविवार दोपहर कार की टक्कर लगने से 30 वर्षीय असलम की मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार 50 मीटर तक घसीटते हुए नहर में पलट गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कार व बाइक की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका पैर कटकर अलग हो गया। उसकी पहचान जलालाबाद के गांव गुनारा निवासी निवासी असलम के रूप में हुई। उसका साथी शादान गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन नौशाद ने बताया कि शादान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बैक सखी है। खाता खोलने के उद्देश्य से कुर्रियाकलां क्षेत्र में आया था। उनके साथ असलम भी था। असलम की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। सूचना पर पहुंचे पचदेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल जब्बार खां ने बताया कि कार शाहजहांपुर की है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। संवाद

--

हाईवे पर मिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त



रोजा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसे में छात्र की मौत के बाद दूसरा हादसा हो गया। बरेली मोड़ से हरदोई बाइपास की ओर जाने वाली लेन पर शनिवार रात करीब दस बजे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने आरंभिक जांच की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य हासिल किए। माना जा रहा है कि पैदल जा रहा व्यक्ति किसी वाहन की चपेट आ गया होगा। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद

--

ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोग गंभीर घायल

खुटार। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए।

रविवार को लखीमपुर के कस्बा मझिगईं निवासी सुनील कुमार कार से बरेली जा रहे थे। उनके साथ पलिया निवासी मंजू वर्मा भी थीं। खुटार-पूरनपुर रोड पर ओवरब्रिज के पास उनकी कार में एक ट्रक की टक्कर लग जाने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए।


सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण सुनील और मंजू को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जानकारी पाकर पहुंचे परिजन दोनों को इलाज के लिए गोला ले गए। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अनुभव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed