फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A stream of devotional songs flowed at the Khatu Shyam vigil, and the devotees danced with joy.

Shahjahanpur News: खाटू श्याम के जागरण में बही भजनों की रसधार, झूम उठे श्रद्धालु

Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A stream of devotional songs flowed at the Khatu Shyam vigil, and the devotees danced with joy.
कुर्रियाकलां ​स्थित मंदिर परिसर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात बागेश्वर धाम सुंदरकांड परिवार के सदस्यों की ओर से बाबा खाटू श्याम का जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरी रात भजनों की रसधार बही और श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम दरबार सजाकर बाबा खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित की गई। जागरण में भजन गायक कपिल बावरा ने हारा हूं बाबा पर जीतूंगा एक दिन भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। कीर्ति किशोरी ने खाटू में बैठा बाबा भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति दीं। इस बीच, देव स्वरूपों की मनमोहक झाकियों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

बागेश्वर धाम परिवार के सदस्यों ने विधायक अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकमल बाजपेयी को पटका पहनाकर और बाला जी के दरबार की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। व्यवस्था में सौरभ शुक्ला, योगेश शर्मा, सतेंद्र यादव, दिलीप कुशवाहा, मनुज दीक्षित, पुनीत मिश्र आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed