फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A shopkeeper saved a boy who drowned in Ramganga

Shahjahanpur News: रामगंगा में डूबे बालक को दुकानदार ने बचाया

Sat, 16 Nov 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper saved a boy who drowned in Ramganga
परौर क्षेत्र के मंझा घाट पर रामगंगा नदी में डूबने से बचाया गया बच्चा। संवाद
परौर। कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा के मंझा घाट पर शुक्रवार सुबह पर्व स्नान के दौरान गांव कौमी निवासी अवधेश कुमार सिंह का आठ वर्षीय पुत्र अरमन नदी में डूबने लगा। उसको एक दुकानदार ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि घरवालों के साथ अरमन भी स्नान कर रहा था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घर वालों के चीख-पुकार मचाने पर घाट पर तैनात पुलिस व श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस की डायल 112 टीम भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन

नदी में डूबे बच्चे को बचाने का पुलिस कोई प्रयास करती कि इसी बीच घाट पर दुकान लगाए बैठे युवक विनय कुमार कश्यप ने रामगंगा में छलांग लगा दी। उसने काफी प्रयास कर कुछ देर बाद डूबे बालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में बालक को उसके परिजन उपचार के लिए कलान पीएचसी पर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed