{"_id":"6a7242b19c3c255b8004fa4f","slug":"a-section-of-the-joint-on-the-garra-bridge-built-nine-months-ago-has-broken-again-traffic-on-the-highway-is-affected-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-180863-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नौ माह पहले बने गर्रा पुल का फिर टूटा जोड़ का एक हिस्सा, हाईवे पर यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नौ माह पहले बने गर्रा पुल का फिर टूटा जोड़ का एक हिस्सा, हाईवे पर यातायात प्रभावित
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ के बीच गर्रा नदी पर महज नौ माह पहले बने पुल का एक्सपेंशन जोड़ मंगलवार को फिर टूट गया। पुल में बार-बार खराबी आने से उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल पैदा होने के साथ हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
खास यह है कि पुल बनने के बाद से उसका एक्सपेंशन जोड़ बार-बार टूट रहा है। बीते एक सप्ताह में उसे दो बार ठीक किया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पुल की इस खराबी को गंभीरता से लेते हुए पुल की कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर सुरजीत कुमार ने तकनीकी टीम के साथ मौके पर जाकर मरम्मत का काम शुरू कराया।
खास यह है कि हाईवे के इसी हिस्से में गर्रा नदी पर बने पुराना पुल जर्जर हो जाने से उस पर इन दिनों आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में लखनऊ और दिल्ली दिशाओं से आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का पूरा भार इसी नए पुल पर आ गया है।
विज्ञापन
साइट इंजीनियर का कहना है कि गर्रा नदी के नए पुल पर क्षमता से अधिक यातायात और भारी वाहनों के दबाव के कारण उसका एक्सपेंशन जोड़ बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक्सपेंशन ज्वाइंट का टूटना एक सामान्य तकनीकी समस्या है और इससे पुल के मूल ढांचे को कोई खतरा नहीं है। मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और देर शाम तक इसे पूरा कर यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।
-- -- --
एक्सपेंशन जोड़ टूटा नहीं है। पुल की कंक्रीट भारी यातायात की वजह से खराब हो गई है। एक ही पुल पर दोनों तरफ से वाहन गुजर रहे हैं। इससे यह दिक्कत पैदा हुई। इसकी मरम्मत कराई जा रही है।
- नवरत्न, पीडी, एनएचएआई