{"_id":"695d6f3ecb81f769ba01d03f","slug":"a-report-has-been-filed-against-three-people-including-a-history-sheeter-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162283-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। शराब दुकान के पास कैंटीन पर प्लास्टिक का गिलास पांच रुपये में देने को लेकर हुए विवाद के मामले के 14 दिन बाद गांव ढकिया बुजुर्ग के रामू ने हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 23 दिसंबर की शाम उन्होंने पुवायां में बंडा रोड स्थित देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। ठेके के बाहर कैंटीन से प्लास्टिक का एक गिलास लिया तो कैंटीन संचालक पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया का ओमप्रकाश पांच रुपये मांगने लगा।
उन्होंने तीन रुपये देने की बात कही तो आरोपी और उसके साथी बंडा रोड निवासी विकास गुप्ता, हिस्ट्रीशीटर अतुल गुप्ता ने उसे और उसके साथी ज्ञानू को पकड़ लिया। आरोपियों ने दोनों लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दिन ही उन्होंने तहरीर दी थी, पुलिस ने मेडिकल भी कराया था। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।