फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against the principal and teacher for beating a student and caste discrimination in the school.

Shahjahanpur News: स्कूल में छात्र को पीटने और जातिगत भेदभाव पर प्रधानाचार्य व शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Sep 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the principal and teacher for beating a student and caste discrimination in the school.
कलान (शाहजहांपुर)। कलान के रोजी पब्लिक स्कूल में 10वीं के छात्र के साथ जातिगत भेदभाव करने और मारपीट में अध्यापक और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दस सितंबर को स्कूल में घटना हुई थी। इसके बाद पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता वीरप्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा आयुष प्रताप सिंह 10 सितंबर को स्कूल गया था। इस दौरान कुछ सहपाठियों ने उसकी जाति पूछी। जब आयुष ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है तो कक्षा अध्यापक अभिषेक मिश्रा ने उसके साथ हाथापाई की। उसे पीटा और अपमानित कर कक्षा में पीछे बैठा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अगले दिन जब वीरप्रताप सिंह इस मामले की शिकायत करने स्कूल के प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी के पास गए तो उन्होंने भी उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कक्षा अध्यापक अभिषेक मिश्रा ने वीरप्रताप सिंह और उनके बेटे को गाली-गलौज करते हुए स्कूल परिसर से बाहर निकाल दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पिता ने कलान थाने में तहरीर दी।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद शिक्षक अभिषेक मिश्रा और प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ करेंगे। वहीं, प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया कि उनका व्यवहार किसी भी बच्चे के प्रति गलत नहीं है। उन पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं।

--
एससीएसटी आयोग ने जारी किया था नोटिस



कलान। छात्र के पिता वीर प्रताप ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत की थी। आयोग के उपनिदेशक डॉ. आर स्टालिन ने इस मामले में सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक, डीएम व एसपी को नोटिस भेज कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने नोटिस में 15 दिन के अंदर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था। नोटिस में घटना की तारीख, पीड़ित का नाम-पता, आरोपियों के नाम, एफआईआर नंबर, तारीख व धाराओं समेत अन्य विवरण तलब किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed