{"_id":"696e8b0bc1203ab8580a0dce","slug":"a-report-has-been-filed-against-seven-people-in-a-dowry-harassment-case-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-163381-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गीता सिटी निवासी शाहीन ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह तीन वर्ष पहले लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव गलरई निवासी उस्मान के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति उस्मान, ससुर शमसेर, सास शम्सुनिशा, ननद चांदनी, देवर अरमान और गांव के ही रियाज, अफरोज दहेज में कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपये मांगने लगे।
मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट की जाने लगी। 16 जनवरी को आरोपियों ने उनको पीटकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से जाने के लिए कह दिया। उन्होंने मायके फोन किया तो भाई शहबाज, मौसेरे भाई मुराद, बहनोई सरताज, मां हुस्नबानो, मौसी शाहजहां 16 जनवरी को उनके घर आए और ससुराल के लोगों ने बात की तो मायके वालों से भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद उनको ससुराल से भगा दिया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद