{"_id":"69011d850008915c940b3952","slug":"a-report-has-been-filed-against-a-businessman-and-his-two-sons-for-threatening-them-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-156207-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धमकी देने के आरोप में व्यापारी नेता व दो बेटों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धमकी देने के आरोप में व्यापारी नेता व दो बेटों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में व्यापारी नेता पंकज वर्मा व उनके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुजफ्फगंज पटी गली निवासी विनायक कपूर ने धमकाने का आरोप लगाया है।
विनायक ने बताया कि वह मोहल्ला मस्जिदगंज छोटा चौक निवासी पंकज वर्मा व उनके बेटे युवराज वर्मा के विरुद्ध एक मामले में गवाह हैं। इस कारण दोनों आए दिन उसे डराते-धमकाते हैं। इसको कई बार नजरअंदाज किया। आरोप है कि वह दीपावली की रात करीब दो बजे अपने घर से स्कूटी लेकर चार खंभा की ओर जा रहे थे। रास्ते में अपने घर के बाहर पंकज वर्मा, युवराज वर्मा व कुंवर वर्मा ने गालियां दीं। हाथ चला दिया और कहा कि यदि उनके खिलाफ गवाही दी तो जान से मार देंगे।
आरोप है कि पीछे से स्कूटी पर लात मारकर गालियां देते हुए उसे पकड़ने के लिए दौड़े। यदि स्कूटी गिर जाती तो गंभीर चोट आ सकती थी। वहीं, व्यापारी नेता पंकज वर्मा ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। हमला उनके ऊपर हुआ था। सीसीटीवी की फुटेज उनके पास हैं। रात को ही पुलिस को सूचना दी गई थी। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

जल शक्ति विभाग मंडल नादौन के तहत नियाटी मझोट व मंजला बन्हहार पेयजल परियोजना की साइट से गायब हुआ- फोटो : मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में लगी स्टेरिलाइजेशन मशीन।
विज्ञापन