{"_id":"68b0a31ce44d14a4560e09d4","slug":"a-rack-of-58-wagons-arrived-farmers-will-soon-get-70-thousand-bags-of-fertilizer-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-151414-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 58 वैगन की रैक पहुंची, किसानों को जल्द मिलेगी 70 हजार बोरी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 58 वैगन की रैक पहुंची, किसानों को जल्द मिलेगी 70 हजार बोरी खाद
विज्ञापन
रोजा रैक प्वाइंट का निरीक्षण करते डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर। स्रोत : डीसीबी
शाहजहांपुर। इफको के आंवला प्लांट से एक 58 वैगन की जंबो रैक पहुंची है। इसमें 3158 मीट्रिक टन यानी 70 हजार बोरी यूरिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे खाद का संकट दूर हो जाएगा।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व जिला प्रशासनिक कमेटी के सभापति डीपीएस राठौर ने कोऑपरेट और विभागीय अधिकारियों के साथ रोजा रेलवे रैक प्वाइंट पहुंचकर निरीक्षण किया। जनपद में समितिवार उर्वरक उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के विशेष प्रयास से दस दिन में यह दूसरी बड़ी रैक जनपद को मिली है। आगामी रबी की तैयारी के लिए डीएपी की रैक शुक्रवार तक आ जाएगी। चेयरमैन ने रैक प्वाइंट पर मांग और उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समितिवार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी समितियों को क्यूआर कोड दे दिए गए हैं। सहायक आयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों ने पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक उर्वरक बांटा है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, मुख्य कार्य पालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, उर्वरक वितरण प्रभारी एडीसीओ हरीकेश परमार, पीसीएफ जिला प्रबंधक यश वीर सिंह आदि मौजूद रहे।