फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A policeman died in Sambhal; his family suspects foul play.

Shahjahanpur News: संभल में सिपाही की मौत, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A policeman died in Sambhal; his family suspects foul play.
आशीष वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट (शाहजहांपुर)। अभायन गांव के रहने वाले सिपाही आशीष वर्मा (22) की संभल के गुन्नौर थाने की बैरक में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर संभल पहुंचे परिजनों ने आशीष के शव की हालत को देखकर हत्या की आशंका जताई है। वहां अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सिपाही आशीष वर्मा का शव शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बैरक में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शनिवार सुबह संभल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मृतक की मां कमला देवी ने बताया कि बेटे का शव जमीन पर बैठी अवस्था में मिला है। बेटे के घुटने मुड़े हुए थे। खिड़की में रस्सी बंधी थी। मोबाइल फोन व चार्जर बैरक में ही था। हालात देख लग रहा है कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या की गई है। कमला देवी ने बताया कि आशीष के पिता रघुवीर वर्मा यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। उनकी जगह पर वर्ष 2023 में बेटे आशीष की नौकरी लगी थी। बताया कि आशीष के दादा इतवारी लाल भी दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं, इकलौते बेटे की मौत से कमला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। आशीष पांच बहनों में इकलौते थे। परिवार की जिम्मेदारियां थीं। वहीं, संभल पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed