फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A network of illegal colonies in the lap of Khannaut and Garra rivers

Shahjahanpur News: खन्नौत और गर्रा नदी की गोद में अवैध कॉलोनियों का जाल

Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A network of illegal colonies in the lap of Khannaut and Garra rivers
लोधीपुर में खन्नौत नदी के किनारे बने घर। संवाद - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। खन्नौत और गर्रा नदी पाटकर भू-माफिया ने कॉलोनी बनाकर बेच दीं। पिछले वर्ष दोनों नदियों में भीषण बाढ़ आई थी। नदियों किनारे बसी कॉलाेनियों समेत दर्जनों मोहल्ले जलमग्न हो गए थे। बाढ़ की चपेट में आकर लोगों का काफी नुकसान हुआ था। बाढ़ निपटने के बाद प्रशासन ने अनधिकृत रूप से बनी कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई बात की थी, लेकिन कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन

शहर के पूर्वी और पश्चिमी छोर से खन्नौत और गर्रा नदी गुजरती हैं। दोनों नदियों के किनारे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में भू-माफिया ने अवैध कॉलोनियां बनाकर लोगों को बेच दीं। लोगों ने बाढ़ क्षेत्र में व्यावसायिक भवन बना लिए। पिछले साल आई बाढ़ में इन कॉलोनियों में बाढ़ का पानी भर गया था। लोगों ने घर छोड़कर अपनी जान बचाई थी और सुरक्षित स्थानों में शरण ली थी। घराें में रखा लोगों का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया था। मकानों को भी काफी नुकसान हुआ था। नदी किनारे बने कई मकान पानी के बहाव में बह गए थे। हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने अवैध रूप से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बनाए गए मकानों पर कार्रवाई करने की बात की थी, लेकिन यह बात कागजों में दबकर रह गई।
विज्ञापन

--------
बाढ़ का सीजन करीब, नहीं किए बचाव के इंतजाम
पिछले वर्ष बाढ़ आने के बाद जब हालात सामान्य हुए तो लोगों ने फिर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बने इलाकों में रहना शुरू कर दिया है। बारिश के सीजन के बाद बाढ़ आने की संभावना है। इस बार भी बाढ़ से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। खन्नौत नदी क्षेत्र में लोधीपुर मोहल्ला पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हो गया था। यहां पर बाढ़ क्षेत्र में बड़ी-बड़ी कॉलोनियां बन गई हैं। इसी तरह से लोगों ने नदी में ही मकानों का निर्माण कर लिया है। पिछले वर्ष के हालात देखने के बाद भी लोग फिर से नदी के आसपास रहने को मजबूर हैं। बाढ़ आने पर लोधीपुर मोहल्ला आधा से अधिक चपेट में आ जाता है। खन्नौत नदी क्षेत्र में लौका, ख्वाजा फिरोज, रेती आदि मोहल्लों में अवैध रूप से लोगों ने बाढ़ क्षेत्र में मकान बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गर्रा नदी के बाढ़ क्षेत्र बनी अवैध कॉलोनियां
गर्रा फाटक के नजदीक जियाखेल इलाके मेें घनी आबादी वाला मोहल्ला बाला तिराही गर्रा नदी की तलहटी में बसा है। अजीजगंज क्षेत्र भी लोगों ने नदी किनारे लोगों ने बाढ़ क्षेत्र में मकान बना लिए हैं। पिछले वर्ष बाढ़ आने पर सभी मोहल्ले जलमग्न हो गए थे। लोगों को मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। लोगों को परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी। फिर से लोग बस गए हैं। प्रशासन इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
------
कार्रवाई के नाम पर दे दिया नोटिस
खन्नौत नदी क्षेत्र में नदी पर हुए अवैध कब्जों को लेकर कुछ संगठनों ने आवाज उठाई तो प्रशासन की ओर से लोगों को नोटिस जारी कर दिए। इसके बाद मामला शांत हो गया। लोग आराम से बाढ़ग्रस्त क्षेेत्रों में मकान का निर्माण करा रहे हैं, प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-------
प्रशासन का दावा प्राधिकरण कसेगा अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा
प्रशासन से अधिकारियों का दावा है कि शाहजहांपुर प्राधिकरण का गठन हो गया है। बुधवार को बरेली में प्राधिकरण की पहले बोर्ड मीटिंग मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता है। प्राधिकरण को क्रियाशील करने के लिए बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसके बाद प्राधिकरण सक्रिय हो जाएगा और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बनी अवैध कॉलाेनियों पर शिकंजा कसेगा।

-----
विकास प्राधिकरण का गठन हो गया है। बृहस्पतिवार को बोर्ड की पहली मीटिंग के बाद प्राधिकरण सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से बनी कॉलोनियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed