{"_id":"693dc452a0105efcae0d1eef","slug":"a-man-stole-44000-rupees-from-a-revenue-inspectors-pocket-after-giving-him-a-lift-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160287-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिफ्ट देकर राजस्व निरीक्षक की जेब से 44 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिफ्ट देकर राजस्व निरीक्षक की जेब से 44 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर कार चालक ने लिफ्ट देकर जलालाबाद के राजस्व निरीक्षक की जेब से 44 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले में टीम जांच कर रही है।
चौक कोतवाली में सिटी पार्क निवासी जलालाबाद के राजस्व निरीक्षक अनुराग त्रिवेदी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि नौ दिसंबर को करीब सुबह 10:05 बजे बरेली मोड़ ओवरब्रिज के नीचे तहसील जलालाबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक कार चालक ने मिर्जापुर जाने का रास्ता पूछा।
कार में दो लोग आगे और एक व्यक्ति पीछे बैठा था। उन्हें भी जलालाबाद जाना था। चालक कार में बैठने के लिए कहने लगा। जैसे ही उसकी कार में बैठने के लिए पीछे वाली सीट की तरफ बढ़ा, चालक ने शाॅकर खराब बताते हुए आगे की सीट पर बैठा लिया। जलालाबाद रोड पर स्थित केमिकल फैक्टरी के पास चालक ने साइड का शीशा सेट करने के लिए कहा। उसके कहने पर शीशा सेट कर दिया।
विज्ञापन
इंडेन गैस प्लांट के पास कार के लहराने पर पंक्चर होने की बात कहकर उन्हें नीचे उतार दिया। जैसे ही कार से नीचे उतरा, चालक कार लेकर भाग गया। इसके बाद देखा कि उनकी पैंट की जेब कटी हुई थी। 44 हजार रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज है। जांच की जा रही है।