{"_id":"6ace891fbd8df33aaf0bb711","slug":"a-love-marriage-was-on-the-verge-of-collapse-counseling-brought-back-the-smiles-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-187361-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम विवाह टूटने के कगार पर था, काउंसलिंग से फिर लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम विवाह टूटने के कगार पर था, काउंसलिंग से फिर लौटी मुस्कान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को परामर्श केंद्र में 28 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। इस दौरान तीन माह पहले हुए एक प्रेम विवाह के टूटने की स्थिति काउंसलिंग से संभल गई। दंपती को सुलह-समझौते के बाद हंसी-खुशी घर भेज दिया गया।
चौक कोतवाली क्षेत्र के दंपती में शादी के बाद विवाद शुरू हो गया था। मायके में रह रही पत्नी ने पति पर 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने सम्मान और उचित खर्च मिलने पर साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने आरोपों से इन्कार करते हुए पत्नी पर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने की बात कही।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि दोनों ने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सहमति से समझौता कर लिया। संवाद