फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A leopard killed a calf in Malika.

Shahjahanpur News: मलिका में तेंदुए ने बछड़े को मार दिया

Sun, 15 Mar 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A leopard killed a calf in Malika.
खुटार। गांव मलिका में शनिवार रात तेंदुए ने बछड़े को मार दिया। रविवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वनकर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव मलिका निवासी जगदेव मिश्रा का खेत गांव के पास है। जगदेव मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह खेत की ओर पहुंचे तो देखा कि एक बछड़े का अधखाया शव पड़ा है। उन्होंने गांव के लोगों और वनकर्मियों को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे वन दरोगा रोहित पांडे, अशोक वाजपेयी आदि ने पगमार्क ट्रेस किए और बछड़े के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दफन करा दिया। वनकर्मियों ने आसपास कांबिंग की, लेकिन तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी। वनकर्मियों ने किसानों से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि सुबह जल्दी और देर शाम को खेतों पर जान से बचें। संवाद
विज्ञापन

----------
कुत्तों ने सियार को मार डाला

देवकली। जूनियर हाईस्कूल के पास सड़क के पास कुत्तों ने शनिवार रात सियार को मार दिया। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो वह अंतिम सांस ले रहा था। ग्रामीणों ने वन दरोगा को सूचना देने को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस संबंध में रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी आने पर टीम को मौके पर भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed