फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Kirtan procession was taken out from Rampur Kalan Gurdwara.

Shahjahanpur News: रामपुरकलां गुरुद्वारे से निकाली कीर्तन यात्रा

Mon, 05 Jan 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A Kirtan procession was taken out from Rampur Kalan Gurdwara.
रामपुर कलां से निकली गई कीर्तन यात्रा में पंच प्यारे और सजाया गुरु का दीवान। संवाद
खुटार। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव रामपुर कलां गुरुद्वारे से रविवार को नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा खुटार और बंडा क्षेत्र के कई गुरुद्वारों से होते हुए शाम को रामपुरकलां गुरुद्वारा पहुंची। यात्रा के समापन पर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

भीषण ठंड में भी कीर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। यात्रा में तमाम ट्रैक्टर-ट्राॅलियां और दो दर्जन से अधिक कारों का काफिला शामिल रहा। एक वाहन पर गुरुग्रंथ साहिब का दीवान सजाया गया। कई ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर महिलाएं और रागी जत्थे कीर्तन करते चल रहे थे।
विज्ञापन

कीर्तन यात्रा में गतका दल के कलाकारों ने करतब दिखाकर वाहवाही लूटी। यात्रा का खुटार, खमरिया, बंडा सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। खुटार में खालसा फेडरेशन के सदस्यों ने लंगर आयोजित किया। देर शाम यात्रा वापस रामपुरकलां गुरुद्वारा पहुंची। यहां संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया गया और आतिशबाजी की गई। रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान करते हुए लोगों को गुरुओं के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा। आयोजन में गुरुद्वारा कमेटी सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।

नगर कीर्तन का स्वागत किया ः बंडा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रामपुरकलां से निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा का बंडा में स्वागत किया गया। बलविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, बलजीत सिंह, किशन मिस्त्री, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed