{"_id":"66a8020f3895b306c60d8855","slug":"a-jam-was-created-by-placing-the-dead-body-of-a-child-on-nigohi-tilhar-road-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-123848-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही-तिलहर मार्ग पर बच्चे का शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही-तिलहर मार्ग पर बच्चे का शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
परिजनों को समझाते बुझाते थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह। संवाद
तिलहर। क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे हरिओम की मौत से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर तिलहर-निगोही मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। लगभग ढाई घंटे तक जाम के बाद थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
बिरसिंहपुर के दुर्वेश का तीन वर्षीय पुत्र हरिओम ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया था। ट्रैक्टर गांव के ही लकड़ी ठेकेदार अली शेर का है, लेकिन उसे गांव का मोबीन चला रहा था। दुर्वेश और उसकी पत्नी सीमा देवी का आरोप है कि जब तक वह ट्रैक्टर के पास पहुंचे तब तक मोबीन बच्चे को लेकर कहीं चला गया।
बाद में बच्चे के मिलने पर वह और ट्रैक्टर मालिक उसे लेकर डॉक्टर के यहां पहुंचे, लेकिन वहां बालक को मृत घोषित कर दिया। दुर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मोबीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
सोमवार को बालक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम हो गया। परिवार और गांव की अन्य तमाम महिलाओं ने दोपहर तीन बजे ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर निगोही मार्ग जाम कर दिया। बाद में वहां पहुंचे थाना प्रभारी ने परिजनों को आरोपी मोबीन की गिरफ्तारी जल्द कराने का भरोसा देकर शाम साढ़े पांच बजे जाम खुलवाया। उनके आश्वासन पर परिजनों ने हरिओम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।